सुमेरपुर (पाली)। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 कार्यक्रम के तहत् आज सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के सिंदरू बांध एवं तखतगढ बांध पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल संचय को जन अभियान बना कर जल के महतवता के बारे मे लोगो को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, अधिसाशी अभियंता जल संसाधन विभाग राज भवरायत, जवाई कमांड क्षेत्र के संगम अध्यक्ष नरपत सिंह, रतन सिंह सांडेराव, भीम सिंह, जब्बर सिंह चाँदराई, लादु सिंह, सांडेराव सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र देवासी, जसवंत सिंह गलथनी, शंकर सिंह काकु, तखतगढ उपतहसीलदार, मोहन मीना नयाखेडा, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत एवं राकेश प्रजापत सहित कमांड क्षेत्र के काफ़ी संख्या में किसान ,महिलाएँ एवं युवा उपस्थित रहे । बाँध स्थल पर जल पूजन, गंगा आरती का सफल आयोजन हुआ। जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण एवं प्लास्टिक मुक्त होने के लिए सभी के द्वारा शपथ ली गई। राजा भवरायत ने जल के समुचित संरक्षण करने के लिए सभी लोगो को प्रेरित किया। जल के महत्व को समझाया गया। जल की पूजा कर गंगा मैया को गंगा दशहरे के दिन पुष्प अर्पित कर कर सभी के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयेंद्र सिंह गलथनी के द्वारा लोगो के जल के संग्रहण एवं संरक्षण के लिए विविध उपाय बताए गए। अंतः में सभी के द्वारा बांध स्थल पर सामूहिक रूप से बांध में से गाद निकाल कर बांध स्थल पर श्रम दान किया गया। तत्पशात् कार्यक्रम स्थल पर जल चौपाल का आयोजन कर जल संरक्षण के लिए समस्त किसानो एवं ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।लोगो को बताया गया की जल है तो कल है और जल ही जीवन है अंतः में राज भवरायत अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग के द्वारा सभी किसानो एवं उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।




