सुमेरपुर/शिवगंज। युवा एकता मंच के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे संगठन के संरक्षक अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित के सानिध्य ने युवा कार्यकर्ताओ ने भगवान विष्णु के मास अधिकमास को ध्यान में रख कर जाखानगर स्थित नंदी गौशाला में गौ माता के मध्य सेवा कार्य किया। अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमारा संगठन गैर राजनीतिक संगठन है हमारा संगठन मूल उद्देश्य युवाओ को साथ लेकर समाज सेवा करना है, पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण कर आमजन को जागरूक करना तथा महिला सहशक्तिकरण को बढ़ाना, युवाओ को आत्मनिर्भर बनाना एव युवा को अंदर राष्ट्र प्रथम, भारत माता को लेकर राष्ट्र भाव जगाना है जिसे लेकर हमारा मंच लगातार काम कर रहा है आज हमारे साथ युवा जोश के साथ जुड़ रहा है और जुड़ समाज हित ने काम कर रहा है हमारा संगठन युवाओ को सनातन धर्म से जोड़ रहा है हर क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ युवा गौ सेवा करे समाज मे गौ सेवा का कार्य बढ़े इसी क्रम में हमने गौ सेवा कार्य किया क्योंकि पूरे संसार मे यदि को वास्तविक सेवा है तो वो गौ सेवा क्योंकि गौ के सेवा स्वयं प्रभु कर गोपाल कहलाए है युवाओ ने गौ सेवा कर समाज मे सन्देश दिया है कि आप हमारे गौ वंश का ध्यान रखे जहां मौका मिले वहां गौ सेवा करे।
नंदी गौशाला के अध्यक्ष किशोर भाटी ने युवा एकता मंच की पूरी टीम का धन्यवाद दिया साथ ही हर युवा को मंच के साथ जुड़ने का आह्वान किया इस अवसर पर मोहनलाल, श्रवण ब्राह्मण, श्रवण कुमावत, रुद्र कुमार, विशाल बोराना, हिमांशु परिहार, हर्ष प्रजापत, मयूर सोलंकी, रवींद्र, मुकेश सुथार, गौरव प्रशाद, हसमुख, तेज सुथार, अशोक, भरत मीणा, धर्मेंद्र कुमार, रेणुका परिहार, कुसुम सिंह, तनीषा, गौरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




