best news portal development company in india

पालिका क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने द्वारा बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरपालिका सुमेरपुर द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एवं पालिका क्षेत्र के समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए आज अंबेडकर भवन के पास तहसील रोड पर स्वच्छता के विषय पर बच्चों के द्वारा वॉलपेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही कचरा प्रथक्किरण जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने, RRR, जागरूकता कार्यक्रम, होम कम्पोस्टिंग पर जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के विषय में सुमेरपुर शहर को साफ सुन्दर बनाने का संदेश देते हुए पेटिंग बनायी गई। इस प्रतियोगिता में उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार, अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार राखेचा, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment