सुमेरपुर (पाली)। भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 तक की जाएगी। नरपतसिंह राजपुरोहित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, सुमेरपुर द्वारा अवगत करवाया गया कि नगर पालिका सभागार, रूप बाग (सांई उद्यान) के सामने, नगरपालिका, सुमेरपुर में कार्यालय प्रमुख जनगणना अधिकारी (जिला कलक्टर) पाली द्वारा मनोनीत दो फील्ड ट्रेनर पूर्ण कुमार प्राचार्य, रा.उ.मा.वि. बलाना एवं विक्रम जानी, उप प्राचार्य, कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा आज दिनांक 01.05.2026 को प्रथम बैच के 40 जनगणना सुपरवाईजर, जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत द्वितिय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रदान किया गया जिसमें सभी जनगणना सुपरवाईजर, प्रगणकों द्वारा प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया एवं जनगणना कार्य से संबंधित संशय वाले प्रश्न प्रस्तुत किए गए जिस पर दोनों जनगणना फिल्ड ट्रेनर द्वारा संभी सुपरवाईजर, प्रगणकों के प्रश्नों के सन्तोषप्रद प्रतिउत्तर देकर सन्तुष्ट किया गया। दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक जनगणना निदेशालय, जयपुर द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्रों एवं निर्देशानुसार स्व गणना का कार्य किया जाना हैं जिसमें सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्व गणना का कार्य स्वयं मोबाईल, कम्प्यूटर से माध्यम से किया जाना है जिसमें चरणबद्ध तरीके से पहले Censusindia.gov.in टाईप कर बेबसाईट खोलकर फिर Self Enumeration पर क्लिक कर फिर भाषा चुनकर आगे बडे फिर मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करे फिर ओटीपी डालकर वैरिफाई करे उसके बाद चरणबद्ध तरीके से 01 से 33 तक पूछे गए सवालों के सही एवं पूरे जवाब देरिफाई करते हुए आगे बढ़ना है जिससे स्व गणना करने वाले की SE ID बनेगी जिसको सुरक्षित रखना होगा। SE ID से दी हुई जानकारी प्रमाणित होगी। स्व गणना करना बहुत आसान हैं सिर्फ कुछ मिनट लेता है। पालिका के 03 अधिकारीगण, कर्मचारीगण द्वारा आज स्व गणना की गई। नगर पालिका सुमेरपुर द्वारा विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग लगाकर एवं घर-घर कचरा संग्रहण वाहन द्वारा जनणना जिंगल बजाकर सुमेरपुर के आमजन को स्व गणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में स्व गणना का कार्य हो सके एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न हो सकें। पालिका कार्मिकों द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर भी आमजन को स्व गणना हेतु जागरूक किया जा रहा हैं। आज प्रथम बैच के 3 दिवसीय प्रशिक्षण का अन्तिम दिवस होने से प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सुपरवाईजर, प्रगणकों के प्रश्नों का शंका समाधान करते हुए 01 सुपरवाईजर एवं 06 प्रगणकों का 01 सुपरवाईजर सर्किल बनाकर बेबसाईट www://test.ensusindia.gov.in के माध्यम से प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के लिए वार्ड में जाकर उन कार्मिकों को जनगणना का कार्य कैसे किया जाना हैं के संबंध में प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तत्पश्चात् नगर पालिका प्रशासन एवं दोनों फिल्ड ट्रेनर द्वारा भारत सरकार की मंशानुरूप जनगणना कार्य अच्छा हो इसके सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी का अभार एवं धन्यवाद प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में ओम प्रकाश, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी (सहायक प्रश्शासनिक अधिकारी, नगर पालिका, सुमेरपुर) सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।
मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 16 मई से 14 जून तक होगी
Jawai News live
FOLLOW US:
SHARE:
और देखें




