सुमेरपुर (पाली)। पालिका परिसर में HELPLINE CENTER (हैल्पलाईन सेन्टर) को स्थापित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए पालिका परिसर में हैल्पलाईन सेन्टर स्थापित किया गया है इस सेन्टर पर हैल्पलाईन नम्बर 02933-252925 एवं 8690061900 (व्हाट्सएप नम्बर) जारी किया गया है जिस पर आमजन सफाई सम्बंधित अपनी शिकायते दर्ज करवा सकते है जिस पर पालिका सेन्ट्रल टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए सम्बंधित शिकायत को 3 घण्टे में निस्तारण किया जाएगा। साथ ही अधिशाषी अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि आप भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अपना सहयोग कर सुमेरपुर शहर को स्वच्छ बनाए और ज्यादा से ज्यादा फीडबैक करके अपने शहर सुमेरपुर को अच्छे अंक प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करावे।
सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए पालिका परिसर में हैल्पलाईन सेन्टर किया स्थापित
Jawai News live
FOLLOW US:
SHARE:
और देखें




