सुमेरपुर(पाली)। डॉ.भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन वार्ड संख्या सात में एजुकेट गर्ल्स संस्था प्रगति कैप ज्योतिबा फुले जयंती पर उनके जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। प्रगति कैम्प प्रेरक शकुन कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुष्पा कुमारी द्वितीय स्थान पूजा कुमारी,तृतीय स्थान धनु कुमारी को परितोषित के तौर स्पेरो हाउस भेंट कर सम्मानित किया साथ ही पशु पक्षीयो की सेवा का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर डॉ सुरेश कुमार,व प्रकाश कुमार ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला बताया कि संघर्ष ही जीवन है,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है,ज्योतिबा फुले ने शिक्षा जगत में नई क्रांति लाई, उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को पढ़ाकर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका का दर्जा प्राप्त किया साथ ही महिला स्कूल खोलकर महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया। प्रेरक शकुन कुमारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया बालिकाओं को एजुकेट संस्था ने जुड़ने का आहान किया । इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार,दंपति शकुन कुमारी- प्रकाश कुमार,लक्ष्मण कुमार चुली,गुंजन कुमारी,मीणा कुमारी,पवना कुंवर,आशा कुमारी पूरन कुमारी, अनुष्का राज,अंजली मीणा,किंजल कुमारी,कोमल कुमारी सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।






