best news portal development company in india

मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का शिविर हुआ आयोजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का शिविर वार्ड संख्या 13 विश्वकर्मा धर्मशाला में शिविर आयोजित कर आमजन से सुझाव लिए गए। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 मुख्यमंत्री विकसित शहरी अभियान के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र में विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के लिए 15 मई 2026 तक मुख्यमंत्री विकसित शहरी अभियान आयोजित किया जाना है इस क्रम में नगरपालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के शिविर समस्त वार्डो में लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम दिनांक 7 अप्रैल को वार्ड संख्या 13 विश्वकर्मा धर्मशाला में शिविर आयोजित कर आमजन से सुझाव लिए गए। साथ ही शिविरों में विकसित राजस्थान-2047 के विजन को साकार करने के लिए बुनियादी ढांचे, रख-रखाव और वार्डो कि प्राथमिताओं पर वर्ष 2030 तक की अल्पकालीन योजनाओ पर चर्चा हुई। कौशल विकास जैसे विषयों पर वर्ष 2035 तक की मध्यकालीन योजना और आत्मनिर्भर व सतत विकास के लिए वर्ष 2047 तक की दीर्घकालीन रणनीति पर विचार कि गया। साथ ही वार्ड सभा प्रभारी कैलाश कुमार मीणा ने अभियान की जानकारी देकर नागरिको से विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए और लोगो ने सक्रिय भागीदारी करते हुए जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के शिविर आयोजित किए जाएंगे। कल 8 अप्रैल बुधवार को वार्ड संख्या 14 कि वार्डसभा गुदरिया जाव घांचियों कि धर्मशाला व वार्ड संख्या 15 कि वार्डसभा रोकडिया हनुमानजी मन्दिर में वार्डसभा आयोजन कि जाएगी। इस वार्ड सभा के सफल कियान्वन के लिए पालिका द्वारा पालिका कर्मचारीयो का दल भी गठन किया गया है साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लेकर विकसित राजस्थान-2047 के निर्माण में सहयोग दें। इस वार्ड सभा में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिह राजपुरोहित, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार, भाजपा नेता मांगीलाल सुथार, निर्वतमान पार्षद दिलीप कुमार घांची, निर्वतमान पार्षद गोविन्द कुमावत, कनिष्ठ अभियंता कैलाश कुमार मीणा, वरिष्ठ सहायक हनुवंनत सिंह, कनिष्ठ सहायक सवु कुमार, कुलदीप मेहरा, भरत राठौड, सोहनलाल माली, मुकेश चावरिया जमादार, सहित अन्य कार्मिक व वार्डवासी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment