best news portal development company in india

गोडवाड़ नववर्ष कैलेंडर विमोचन व सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे पंकज राज मेवाड़ा

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। श्री गोडवाड़ सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं गोडवाड़ विरासत के संयुक्त तत्वावधान में 15वां नववर्ष कैलेंडर विमोचन एवं सम्मान समारोह कल 25 जनवरी को होटल हवेली रिसोर्ट घाणेराव में आयोजित होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोडवाड़-मेवाड़-मारवाड़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को उजागर करता ई. सन 2026 का बहुरंगी नववर्ष कैलेंडर विमोचित किया जाएगा। स्वागताध्यक्ष उपेंद्र श्रीमाली तथा संस्थान के सचिव एवं गोडवाड़ विरासत के संपादक जितेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय स्व. डॉ. भंवरसिंह राठौड़ द्वारा सन 1970 में स्थापित यह संस्थान गोडवाड़ की प्राचीन, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर को संरक्षित व प्रचारित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। समारोह की अध्यक्षता सिरोही राजमहल के महाराजकुमार इंद्रेश्वर सिंह देवड़ा करेंगे। संस्थान के मुख्य संरक्षक एवं मुख्य अतिथि ठा. हिम्मतसिंह मेड़तिया (घाणेराव रावला) होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में ओटाराम देवासी विधायक सिरोही (राज्य मंत्री), महेन्द्रानंद गिरी महाराज गादीपति श्रीकृष्णा धाम गुड़ा मांगलियान उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र पाण्डेय (सीईओ, मंदिर मंडल नाथद्वारा), मंच गौरव आनंद सिंह भाटी, आशा पाण्डेय, निम्बेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष ठा. जगतसिंह राणावत, प्रो. डॉ. माधोसिंह इंदा (साहित्यकार, फालना) सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहेंगे। समारोह में सभी अतिथियों द्वारा 15वें नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा। साथ ही श्री गोडवाड़ सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं गोडवाड़ विरासत की ओर से सुरम्य नाथ कालबेलिया, हिम्मत बागोल, उपेंद्र श्रीमाली तथा सुमेरपुर के समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा (भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सुमेरपुर के चार्टर अध्यक्ष) को देहदान, आमजन के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं निष्काम सेवाओं के लिए अभिनंदन पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। विमोचन व सम्मान समारोह में गोडवाड़, मेवाड़, मारवाड़ एवं प्रदेशभर के साहित्यकार, इतिहासकार, कवि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें