best news portal development company in india

प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। स्थानीय कस्बे में सभी सनातन धर्म प्रेमियों, प्रबुद्धजन,युवा साथी,मातृशक्ति की और से सांडेराव धर्मनगरी में चल रहे प्रभात फेरी आयोजन हो चल रहा है। सांडेराव मुख्य बाजार स्थित श्री गजानंदजी मंदिर से सुबह 5 बजे प्रभात फैरी रामधुन के साथ राम की भक्ति कीर्तन करते हुए अल सुबह से गांव के मुख्य मार्गों से फेरी का आयोजन निरंतर जारी हैं,आज मौनी अमावस्या पर रविवार को गजानंद मंदिर से बाकलीवास होते हुए प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए बहुत ही मधुर धुन मे प्रभात फेरी के सदस्यों की टोली अम्बिका मंदिर पहुंची जहां पहले से स्वागत कों आतुर खड़े श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज बंधुओं ने प्रभातफेरी में सम्मिलित सभी सदस्यों पर पुष्प वर्षा करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।यहां मंदिर परिसर में गोपाल भाई,कपुराराम,पुखराज, मांगुसिह,प्रेमा राम,परबत सिंह राणावत,महावीर मेवाड़ा, इन्द्र सिंह राजपुरोहित,जगदीश,रेखा सेन,भावना खटीक,साऊ कंवर सहित मण्डली में सम्मिलित सदस्यों ने रामधुन के साथ मां अम्बे के भजन कीर्तन करते हुए मंगला आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ प्रभातफेरी आगे बढ़ी।सुबह वावड़ी चौक,गरबा चौक,बस स्टैंड व मुख्य बाजार के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकलेगी करीबन 6 जे तक वापस दुदेली माताजी मंदिर आकर विसर्जित होगी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें