best news portal development company in india

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों में खुलेंगी राशन की दुकानें, कैबिनेट मंत्री के प्रस्ताव पर रसद विभाग ने दी मंजूरी 

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को अपने विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर का विकास पुरूष यूं ही नहीं कहा जाता है। इन्ही के एक के बाद एक सफल प्रयासों की बदौलत विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लगातार अनेक सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में मंत्री कुमावत की कड़ी में एक और विकास कार्य सूचिबद्ध हो गया है। इस बार स्थानीय विधायक व मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्रों के नौ गांवों में राशन की दुकानें मंजूर करवाई हैं। आगामी दिनों में इन नवसृजित दुकानों पर पात्र लोगों को रियायती दर पर राशन उपलब्ध होगा। कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनाई मांझी के गांव बुधवाड़ा, ग्राम पंचायत मुख्यालय डेंडा, ग्राम पंचायत डिंगाई के गांव जैतपुरा, ग्राम पंचायत हेमावास के रामासिया, ग्राम पंचायत मुख्यालय भांवरी, ग्राम पंचायत सिंदरू के गांव खिंदारा, ग्राम पंचायत देवतरा के गांव आकदड़ा, ग्राम पंचायत बामनेरा के गांव पोयणा तथा ग्राम पंचायत नादान भाटान के गांव खटुकड़ा में नई राशन की दुकान स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि रसद विभाग द्धारा इन दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्रों की विस्तृत जांच के बाद विभाग ने इनकी स्वीकृति जारी की है। अब जल्द ही इन नवसृजित राशन की दुकानों पर लाभार्थी राशनकार्ड धारकों को केंद्र व राज्य सरकार द्धारा उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री मुहैया होगी। आपको बता दें इनमें से कई गांव के लोग पंचायत मुख्यालय पर राशन की दुकान से राशन लेने के लिए आते हैं । इन गावों में आज तक कोई राशन की दुकान नहीं थी। ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए जोराराम कुमावत ने रसद विभाग के अधिकारियों को इन गावों में राशन की दुकानों को खोलने का प्रस्ताव भेजा था जिस पर इन गावों में राशन की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। जिन गांवों में राशन की दुकान स्वीकृत हुई है उनमें अधिकांश गांव ऐसे हैं जहां पर आज दिन तक राशन की दुकान आवंटित नहीं हुई थी। इस कारण बीपीएल खाद्य सुरक्षा श्रेणी में आने परिवार के लोगों को अन्य गांव में राशन लेने के लिए जाना पड़ता था। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मंत्री कुमावत की अनुशंसा से इन गावों में दुकान का आवटन होने पर गांव में ही राशन वितरण की सुविधा प्रारंभ हो सकेगी।स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से इन गांवों को मिली इस सौगात पर सरपंच पूर्ण कंवर, मनोहर सीरवी मंडल अध्यक्ष हेमावास, वोराराम सीरवी पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद् सदस्य नन्दनी सीरवी, पंचायत समिति सदस्य रामलाल, मोहन पटेल, वीरप्रतापसिंह, दिलीपसिंह सरपंच, मंगलाराम प्रजापत पूर्व मंडल अध्यक्ष गुन्दोज, मांगूसिंह डेन्डा मंडल अध्यक्ष गुन्दोज, जिला परिषद सदस्य पूजा कँवर, प्रधान मोहिनी देवी पाली, पंचायत समिति सदस्य सायरी देवी, उम्मेदसिंह डेन्डा, प्रेम कुमारी सरपंच, जिला परिषद सदस्य पिस्ता कंवर, शैतानसिंह डिंगाई, वोवाराम कुमावत, मोहनलाल सरपंच, सुनीता सरपंच, चौथी देवी सरपंच, शिवराजसिंह बिठिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, हद्मंत सिंह बांकली मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद् सदस्य तनुश्री चौहान, पंचायत समिति सदस्य पायल जोशी, प्रधान उर्मिला कंवर, जिला मंत्री दिनेश सिंह खिन्दारा, लुबाराम देवासी, छगनलाल मीणा सरपंच, महिपालसिंह जोधा पूर्व मंडल अध्यक्ष सांडेराव, रतन देवासी मंडल अध्यक्ष सांडेराव, जिला परिषद् सदस्य अनुराधासिंह, पंचायत समिति सदस्य सुमन, शंकरसिंह राजपुरोहित, मुकेश मोदी, भूराराम कुमावत, तेजसिंह आकदडा, देवाराम चौधरी देवतरा, रमणीक त्रिवेदी सरपंच, संतोष सुथार बामनेरा, अजयपालसिंह लाम्बा पोयणा, किरण राव सरपंच, हुकुमसिह खरोकडा पूर्व मंडल अध्यक्ष खौड, नारयणसिंह बालराई मंडल अध्यक्ष खौड, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सीरवी, नारयणसिंह राव नादाना भाटान, हरिसिंह खटूकड़ा ने उनका आभार व्यक्त किया है।

 

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें