best news portal development company in india

कालागुन मामादेव मंदिर परिसर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, तुलसी विवाह के साथ ओबीसी वर्ग का सामुहिक विवाह समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

SHARE:

दूर दराज से श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज की कहीं महान् हस्तियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पहुंचे नव दम्पतियों कों आशीर्वाद देने

साण्डेराव (पाली)। कालागुन मामा देव मंदिर परिसर में कल रविवार को आयोजित ओबीसी वर्ग का एक सामूहिक विवाह समारोह भव्य आध्यात्मिक और सामाजिक उत्सव का साक्षी बना। मामादेव सामुहिक विवाह समिति के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज के लोगों सहित क्षैत्र के समाजसेवी,जनप्रतिनिधि एवं भामाशाह परिवार के सदस्य इस अनुठे सामुहिक विवाह समारोह में नवदम्पत्तिओं कों आशीर्वाद देने मामा देव मंदिर कालागुन पहुंचे। सम्मेलन में राजसमंद जिले के अलावा दिल्ली,गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान से बड़ी संख्या में सर्व समाजबंधुओं ने वैवाहिक बंधन में बंधे नवदम्पत्तिओं कों आशीर्वाद दिया। दुल्हन लेने पहुंचे सभी दूल्हे पक्ष के लोग बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, फिर वहां से दूल्हे घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ मामादेव मंदिर पहुंचे, जहां समिति के सदस्यों के साथ दूर दराज से पहुंचे समाज बन्धुओं एवं वधु पक्ष के लोगों द्वारा फूल मालाओं से साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कालागुन मामादेव मंदिर परिसर मे आयोजित हुए इस सर्व ओबीसी वर्ग के इस अनूठे विवाह सम्मेलन को देखने के लिए बस स्टैंड से लेकर मामादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आयोजित विवाह सम्मेलन में समिति अध्यक्ष मोहनलाल मेवाड़ा भोपाजी कालागुन, कोषाध्यक्ष गौतम चंद मेवाड़ा,मंत्री बंशीलाल देवपुरा सहित समिति के सदस्यों ने सामारोह में पहुंचे श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश शाह मेवाड़ा शिवगंज,चन्द्रवीर सिंह ताल, गोपाल सिंह कालागुन, पुर्व विधायक सुदर्शन सिंह भीम, गोडवाड मेवाड़ा समाज अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश गहलोत फालना,सत्यनारायण मेवाड़ा केकड़ी,राष्ट्रीय प्रचारक नटवर मेवाड़ा साण्डेराव, देवगढ़ प्रधान कल्पना कुंवर,ताल सरपंच चंद्र कांता सहित उपस्थित अतिथियों के साथ भामाशाह परिवार का राजस्थानी परंपरा अनुसार चुनरी साफा पहनाकर फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

सामुहिक विवाह समारोह का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष के साथ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रथम जोड़े के रूप में ठाकुर जी संग तुलसा रानी पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन के दौरान सभी 11 जोड़ों को विवाह के बंधन में बांधने के लिए अलग-अलग मंडप सजाए गए, जहां पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई। समिति के द्वारा इस सम्मेलन के दौरान सभी 11 वर वधुओं को कन्यादान के साथ उपहार में बेड, कूलर,अलमारी, 51 तरह के घरेलू बर्तन,सिलाई मशीन, आरती की थाली सैट तांबे का कलश,कंबल,गद्दा, तकिया तथा एक सोने का आभूषण तथा चार चांदी के आभूषण के अलावा अन्य सामान दिए गए। संस्था द्वारा बारातियों व वधू पक्ष के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। शादी सम्पन्न होने के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों को संस्था के सदस्यों और उनके परिजनों द्वारा रीति रिवाज के अनुसार विदाई दी।

आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन- प्रकाश शाह मेवाड़ा

समारोह में उमड़े विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश शाह मेवाड़ा ने कहा, “ये सामूहिक विवाह समारोह केवल पारिवारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को और भी मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम हैं।” उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से सभी समाजों के बीच सौहार्द स्थापित करने के मिशन के लिए समर्पित हैं, ताकि यह क्षेत्र एकता की मिसाल कायम कर सके। गोडवाड समाज अध्यक्ष प्रकाश गहलोत फालना ने कहा कि कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें