सुमेरपुर (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे में स्थित दुदेली माता मंदिर परिसर में मां गांव की खेड़ा देवी को याद करते हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मां खेड़ा देवी के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित की और क्षेत्र में अच्छी बारिश तथा खुशहाली की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार, माता जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई घूंघरी और मातर का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर गांव के प्रमुख नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गांव की सुख-समृद्धि के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। ग्रामीण परिवेश में मान्यता है कि आषाढ़ मास में खेड़ा देवी की पूजा और घूंघरी-मातर का भोग लगाने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है।
दुदेली माता मंदिर में क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी बारिश के लिए की विशेष पूजा-अर्चना, लगाया घूंघरी मातर का भोग
Jawai News live
FOLLOW US:
SHARE:


