सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत जवाई बांध में ग्रामीण सेवा फॉलो अप शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जवाई बांध में किया गया। शिविर में विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी और तहसीलदार मोहनलाल ने निरीक्षण किया। शिविर में प्रशासक पुष्पा देवी जयनारायण सीपा ने भी भाग लिया। शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी रफीक मोहम्मद ने बताया कि शिविर में 11 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें पंचायतीराज विभाग के 8, जोधपुर डिस्कॉम, शिक्षा विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक एक परिवाद प्राप्त हुए। शिविर में ग्राम बलवना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने आंगनवाड़ी भवन के लिए भूमि आवंटित करने के लिए आवेदन दिया जिस पर विकास अधिकारी जोशी ने ग्राम पंचायत को आबादी में भूमि चिन्हित कर भूमि आवंटन करने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए। विकास अधिकारी ने गोचर भूमि में वृक्षारोपण भी किया। शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 5 आवासीय पट्टे, 3 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई ।

शिविर में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 18 नामांतरण, 2 खातों का शुद्धिकरण किया गया। वन विभाग द्वारा 25 पौधे वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 207 व्यक्तियों का उपचार, 195 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 35 पशुओं की चिकित्सा, 100 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई गई । आयुर्वेद विभाग द्वारा 31 रोगियो को लाभांवित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 हैंडपंप मरम्मत और एक जगह पाइप लिकेज़ करवाया गया। शिविर में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जय नारायण सीपा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मीनल ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी जब्बर सिंह सोनीगरा, पटवारी जितेन्द्र सिंह, कृषि पर्यवेक्षक जेठू सिंह, कनिष्ठ सहायक जेठाराम मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार, सांख्यिकी विभाग से कलावती सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।


