best news portal development company in india

खेड़ा देवी मंदिर में भक्ति की बही सरिता, भजन संध्या के साथ पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। चौमासी चौदस के पावन अवसर पर दौलपुरा स्थित खेड़ादेवी मंदिर में वार्षिकोत्सव के तहत् मंगलवार काे विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। ग्रामवासियों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में किए गए पौधरोपण की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना समय की आवश्यकता है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद आयोजित महाप्रसादी में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। आयोजन में कोसेलाव उपसरपंच महावीरसिंह जोधा, लक्ष्मण खिमाड़ा, इंदाराम कोसेलाव, अलकेश परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें