best news portal development company in india

सांडेराव में जैन साध्वी भगवंतों का भव्य मंगल प्रवेश, चतुर्मास महोत्सव का हुआ शंखनाद

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। सांडेराव कस्बे के शांतिनाथ जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले पावन चतुर्मास महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 20 जुलाई को नगर में पूज्य साध्वीजी भगवंतों का अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मंगल प्रवेश व भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ। इस पावन आध्यात्मिक अवसर पर पूरा सांडेराव नगर जैन शासन के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गिरनार तीर्थोद्धारक प.पू.आ. नीतिसूरीश्वर म.सा. के समुदायवर्ती वर्तमान गच्छाधिपति प.पू.आ. देवेशश्रीजी ललितप्रभासूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्ती, गोड़वाड़ दीपिका प.पू. श्री ललीतप्रभाश्रीजी म.सा. (लेहरों म.सा.) की सुशिष्या प.पू. हर्षप्रभाश्रीजी म.सा. की शिष्या प.पू. मृदूरमाश्रीजी म.सा., प.पू. श्री त्रैलोक्यर साश्रीजी म.सा., प.पू. श्री श्रायिकर साश्रीजी म.सा. एवं प.पू. कर्तव्यरसाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 का सांडेराव नगर में शुभागमन हुआ। समारोह के दौरान शांतिनाथ जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्रभाई केरिंग, ट्रस्टी राजूभाई और विनोद भाई सोनिगरा सहित जैन समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने साध्वीजी भगवंतों की अगवानी की।

इस मंगल प्रवेश में जयदेवसिंह राणावत, विक्रम पिंटू मेवाड़ा, पिंटुभाई कामदार, अशोकभाई सुराणा, बबलूभाई मेहता, अशोकभाई, मनोजभाई, जित्तूभाई जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने पूज्य साध्वीजीयों के श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित समाजसेवियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने साध्वीजी भगवंतों के सुखसातापूर्वक मंगलमय चतुर्मास की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समाज के प्रबुद्धजनों ने उम्मीद जताई कि यह आध्यात्मिक पर्व सांडेराव और पूरे समाज में धर्म, संयम, सद्भाव और मानवता के संस्कारों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। चतुर्मास के दौरान नियमित रूप से धार्मिक आराधना, प्रवचन और तप-जप के विशेष आयोजन किए जाएंगे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें