best news portal development company in india

पत्रकार नटवरलाल मेवाड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने व्यक्त की संवेदनाएं, शोक-संतप्त परिवार को भेजा सांत्वना संदेश

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे में जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार नटवरलाल मेवाड़ा (कलाल) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल मेवाड़ा का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार मिलते ही सांडेराव क्षेत्र सहित संपूर्ण पाली जिले के पत्रकारिता जगत, राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया दुख

वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पत्र भेजकर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के पुत्र महेश मेवाड़ा को सांत्वना संदेश भेजते हुए लिखा कि नटवरलाल के निधन की खबर से मन को गहरा आघात पहुंचा है। यह अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड ने भी पत्र जारी कर नटवरलाल के पुत्रों महेश, महावीर एवं कैलाश मेवाड़ा तथा समस्त मेवाड़ा परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

धार्मिक एवं सामाजिक रस्में

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आगामी धार्मिक एवं सामाजिक रस्में निर्धारित की गई हैं:

डांगरी रात: 21 जुलाई 2026 (मंगलवार)

बारवां एवं गंगा प्रसादी:22 जुलाई 2026 (बुधवार)

निवास स्थान पर लगा शोक व्यक्त करने वालों का तांता

इस दुखद घड़ी में अस्पताल रोड (हाई स्कूल के सामने), सांडेराव स्थित उनके निवास स्थान पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, समाज के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी पहुंचकर शोक-संतप्त मेवाड़ा कलाल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं तथा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें