best news portal development company in india

ग्राम पंचायत कोलीवाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

कोलीवाड़ा(पाली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोलीवाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन रा. उ. मा. वि. कोलीवाड़ा में किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने विभिन्न विभागों से प्रगति की जानकारी ली और राज्य सरकार की योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविर का हिमांशु कच्छावा तहसीलदार ने निरीक्षण किया। शिविर प्रभारी रफीक मोहम्मद ने बताया कि शिविर में 11 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें राजस्व विभाग के 5 परिवाद, जोधपुर डिस्कॉम के 2, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 2, सार्वजनिक निर्माण विभाग और पंचायतीराज विभाग एक एक परिवाद प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रेषित किये गये। शिविर में कोलीवाड़ा वार्ड संख्या 4 के निवासियों ने नालियों में पानी की निकासी रोकने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की जिस पर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दिए। शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 35 आवासीय पट्टे, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 10 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई । शिविर में वीबीजीरामजी योजना का प्रसार प्रचार किया गया और ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 3 नामांतरण, 3 खातों का शुद्धिकरण किया गया। वन विभाग द्वारा 50 पौधे वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 237 व्यक्तियों का उपचार, 199 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पशु पालन विभाग द्वारा 40 पशुओं की चिकित्सा, 180 टीकाकरण, 100 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई गई । आयुर्वेद विभाग द्वारा 37 रोगियो को लाभांवित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 हैंडपंप मरम्मत, 1 जगह पाइप लिकेज़ दुरस्त करवाया गया। शिविर में प्रशासक तीजा देवी, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश व्यास, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मदनलाल परिहार, पटवारी जितेन्द्र सिंह, समाज सेवी भगताराम देवासी, पूनम सिंह परमार, इंद्र सिंह जाखोड़ा, अर्जुन सुथार सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment