best news portal development company in india

ग्राम पंचायत बलाना में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन, उपखंड अधिकारी ने अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने के दिए निर्देश 

SHARE:

बलाना(पाली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बलाना में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन भारत निर्माण सेवा केंद्र बलाना में किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने विभिन्न विभागों से प्रगति की जानकारी ली और राज्य सरकार की योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविर का तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने निरीक्षण किया। शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि शिविर में 2 परिवाद राजस्व विभाग के प्राप्त हुए जिन्हें शीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रेषित किये गये। शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 15 आवासीय पट्टे, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 3 जन्म प्रमाण, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र एवं 4 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई। शिविर में वीबीजीरामजी योजना का प्रसार प्रचार किया गया और ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 1 नामांतरण, 11 खातों का शुद्धिकरण, 2 बँटवारा किया गया। वन विभाग द्वारा 30 पौधे वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 218 व्यक्तियों का उपचार, 5 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पशु पालन विभाग द्वारा 58 पशुओं की चिकित्सा, 100 टीकाकरण, 150 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई एवं मंगला पशु बीमा योजना के 53 बीमा किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा 26 रोगियो को लाभांवित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 1 हैंडपंप मरम्मत, 1 जगह पानी सैंपल जाँच करवाई गई। शिविर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राम प्रसाद वर्मा, प्रशासक शम्भुराम मीणा , ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम रोहिन, भू -अभिलेख निरीक्षक एल सी बाई, पटवारी कैलाश पुनिया चिकित्सा अधिकारी आशीष रेड्डू सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment