best news portal development company in india

भगवान महावीर हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुमेरपुर द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भगवान महावीर हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एएनएम जीएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जोधपुर जोन की सर्विलेंस ऑफिसर डॉ. कीर्ति पटेल ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की नवीनतम गाइडलाइन, वैक्सीन प्रबंधन, कोल्ड चेन रखरखाव, माइक्रोप्लानिंग एवं गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सेवाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की मजबूती के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी पात्र बच्चा अथवा गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विशेष बल दिया। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में डेटा प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, ड्यू-लिस्ट तैयार करने, वैक्सीन स्टॉक प्रबंधन तथा समुदाय स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण से ही शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में वैक्सीन की सुरक्षित उपलब्धता, कोल्ड चेन प्रबंधन, वैक्सीन हैंडलिंग, माइक्रोप्लानिंग, सत्र आयोजन, ई-रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग सहित विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण मे लैब अधीक्षक बिंजा राम मीणा मोहित कुमार रितेश गर्ग देवेंद्र कुमार खुशबू सिंह पापिया कुमारी इमरान खा सलीम मोहम्मद सहित उपखण्ड क्षेत्र के समस्त चिकित्सा अधिकारी नर्सिंग ऑफिसर सीएचओ ए एन एम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थिति रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें