best news portal development company in india

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 कार्यक्रम के तहत् पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जल स्त्रोत जवाई बांध पर कार्यक्रम हुआ आयोजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 कार्यक्रम के तहत् आज दिनाँक 2.6.26 को जोधपुर संभाग के सबसे बड़े जवाई बांध एवं गलदेरा बांध पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल संचय को जन अभियान बना कर जल के महतवता के बारे मे लोगो को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, अधिसाशी अभियंता जल संसाधन विभाग राज भवरायत, जितेंद्र सिंह उप अधीक्षक सुमेरपुर, तहसीलदार सुमेरपुर, शिवराज सिंह बिटिया, जवाई कमांड क्षेत्र के संगम अध्यक्ष धनसिंह जाखोड़ा, प्रेमराम देवासी नेतरा, नरपत सिंह, भीम सिंह, लादु सिंह, महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह गलथनी, हनुमान भाटी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कोसेलाव, महावीर सिंह उपसरपंच कोसेलाव, मोहन मीना नयाखेडा, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत एवं राकेश प्रजापत, कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनिया एवं राजू लाल गुर्जर सहित कमांड क्षेत्र के काफ़ी संख्या में किसान ,महिलाएँ एवं युवा उपस्थित रहे । बाँध स्थलों पर निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजन किए गए।

1.जल पूजन

2.गंगा आरती

3.जल संरक्षण , स्वच्छता ,पर्यावरण एवं प्लास्टिक फ्री होने के लिए शपथ

4.जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली

5.जवाई बांध परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया गया

6. जवाई बांध परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

राज भवरायत अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग के द्वारा जल के समुचित संरक्षण करने के लिए सभी लोगो को प्रेरित किया। जल के महत्व को समझाया गया। जल की पूजा कर गंगा मैया को गंगा दशहरे के दिन पुष्प अर्पित कर कर सभी के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयेंद्र सिंह गलथनी के द्वारा लोगो को जल के संग्रहण एवं संरक्षण के लिए विविध उपाय बताए गए। लोगो को बताया गया की जल है तो कल है और जल ही जीवन है अंतः में राज भवरायत अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग के द्वारा सभी किसानो एवं उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें