सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका सुमेरपुर क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर भवन निर्माण श्रमिक ,ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, रैंग पिकर और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है की 1 जून से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार शुक्रवार को ऋण मेले का आयोजन नगर पालिका सभागार मे किया जा रहा है इस योजना के तहत् पात्र स्ट्रीट वेंडर भवन निर्माण श्रमिक ,ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, रैंग पिकर और असंगठित क्षेत्र के लोगों को लोन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है
अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारीयो को आर्थिक सहारा देना उनके व्यवसाय को बढ़ाने मे मदद करना है अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका सभागार में लोक कल्याण मेला स्वनिधि महोत्सव स्वनिधि कैंप का आयोजन किया जाएगा योजना के अनुसार तीन चरणों में ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा छोटे व्यपारी जो फुटपाथ रेडी ठेला या छोटे अस्थाई व्यवस्था से जुड़े हैं वो सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं नगर पालिका प्रशासन ने समस्त नगर वासियों से अपील की है कि इस योजना में ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ लेवे और अधिक जानकारी के लिए 8741002567 पर संपर्क कर सकते हो 1 जून से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा।







