अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाए परिंडे, सुमेरपुर में एबीवीपी का सराहनीय सेवा कार्य: पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
सुमेरपुर(पाली)। राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा के उद्देश्य से पक्षियों के लिए परिंडे (जल पात्र) लगाए गए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए किए गए इस सेवा कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के पेड़ों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री युवराज सिंह बिरोलिया ने कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि गर्मी के दिनों में अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में भी पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री युवराज सिंह बिरोलिया,राकेश कुमार , रमेश ,अजय चंदेल , पारस कुमार अमृत कुमार, पंकज मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।




