best news portal development company in india

दुजाना पहुंचा ग्राम रथ, योजनाओं का किया प्रचार- प्रसार

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार की और से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत्  आज रविवार को दुजाना ग्राम पंचायत मुख्यालय रथ पहुंचा ग्राम रथ अभियान के तहत् किसानों, पशुपालको और आमजन के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया एवं रथ के साथ पहुंचे अधिकारियों व कार्मिकों का सम्मान किया गया। रथ से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दी गई। और ग्राम रथ के साथ आए कला जत्थों के कलाकारों द्वारा लोकगीत, भजन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया। योजनाओं का लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम से जुड़े 13 विभागों की प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभान्वित किया। ग्रामीणों ने रथ के साथ आईं सुझाव पेटिका में अपने- अपने सुझाव भी दर्ज करवाए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी जगदीश सुथार, अतिरिक्त विकास अधिकारी मदनलाल मौर्य, प्रशासक प्रतिनिधि गुणराज मीणा, करणसिंह राजपुरोहित, गुलाबराम मीणा सहित स्थानीय विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment