सिरोही। जिले में विधानसभावार राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे ग्राम रथ 03 मई रविवार को रेवदर विधानसभा के ग्राम बहादुरपुरा, दत्ताणी, मकावल व भटाणा में, पिंडवाडा-आबू विधानसभा के ग्राम पेशुआ, धनारी, नितौडा व काछौली में, सिरोही विधानसभा के ग्राम बागसीन, रूखाडा, चूली एवं जैतपुरा में पहुचेंगें।
इसी प्रकार 4 मई सोमवार को रेवदर विधानसभा के ग्राम भटाणा से पादर, मंडार , गुन्दवाडा, जैतावाडा, बांट में, पिंडवाडा- आबू विधानसभा के ग्राम मा.खालसा, केर, ईसरा, भांवरी में, सिरोही-शिवगंज विधानसभा के ग्राम केसरपुरा, बडगांव व ध्रुबाना में पहुुचेंगे। यह जानकारी जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने दी।
सफलता की कहानी
पंचायत समिति आबूरोड के ग्राम चनार निवासी कृषक सत्यनारायण बैरवा पुत्र मुंशीलाल बैरवा जाति बैरवा ने कृषि विभाग में तारबंदी का आवेदन किया तथा उनकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद कार्य पूर्ण करवा कर विभाग द्वारा उनके खेत का भौतिक सत्यापन करने के बाद मुझे कृषि विभाग से 40,000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई । उनकेे खेत की तारबंदी करवाने के बाद अब उन्हे जंगली जानवर और पशुओं द्वारा होने वाले नुकसान से राहत मिली है। उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी प्रकार पंचायत समिति आबूरोड के ग्राम गिरवर में निवासरत कृषक रमेश कुमार पुत्र अमरा जाति कुमावत द्वारा कृषि विभाग में कृषि यंत्र का आवेदन पश्चात् विभाग द्धारा प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद उनके द्वारा कृषि यंत्र रोटावेटर खरीदा गया एवं विभाग द्वारा कृषि यंत्र रोटावेटर का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसके बाद उन्हे कृषि विभाग की तरफ से 44,000 रूपये की राशि सब्सिडी के रूप में डीबीटी द्वारा प्राप्त हुई उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया और अन्य किसानों को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।




