best news portal development company in india

चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

SHARE:

सिरोही। सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में शनिवार को समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं समस्त चार्ज अधिकारियों को एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय जयपुर से सन्तोष कुमार, उपनिदेशक के द्वारा दिया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपनिदेशक सन्तोष कुमार ने प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर सिरोही रोहिताश्व तोमर से शिष्टाचार भेंट की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा सभी उपखण्ड अधिकारी एवं चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 1 मई से 15 मई तक स्व गणना करने एवं स्व गणना के व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये एवं अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सूनिश्चित की जाये। 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों, सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने एवं सभी सुपरवाईजर की प्रतिदिन समीक्षा की जाये की उनके अधीन कार्यरत प्रगरकों द्वारा जनगणना कार्य गुणवतापूर्ण डेटा के साथ किया जाये एवं सही जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाये । इस प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी एवं अति. जिला कलक्टर डॉ. राजेश गोयल एवं उपजिला जनगणना अधिकारी सियाराम मीणा, उपनिदेशक वेणी गोपाल, सूचना प्रोद्योगिकी ओर संचार विभाग सिरोही भी उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment