सिरोही। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम रथ उमरनी, मोरथला, वरली, मोरस, रोवाडा, आल्पा व जोयला सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुचें। रथों के ग्राम पंचायतों में पहुचने पर आमजन ने रथो का पूर्ण उत्साह के साथ स्वागत किया साथ ही रथों के साथ आए हुए स्टाफ का भी माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान कला जत्थों के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के संबंधित लाभ का वितरण भी किया गया। आबू पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया ने बुधवार को झाडोली और गुरूवार को मालप में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत अपनी सहभागिता निभाई, विधायक गरासिया ने इस दौरान आमजन से संवाद किया और बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए जाने के लिए एलईडी वेन के माध्यम से योजनााओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इन वैन के माध्यम से जहां ग्राम से जुडे कुल 13 विभागों की योजनाओं को प्रचारित किया जा रहा है वहीं आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है।

इस दौरान कला जत्थे के सदस्यों द्वारा अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ग्रामीणों ने रथों के साथ आई सुझाव पेटिका में अपने-अपने सुझाव भी दर्ज करवाएं। रथों पर क्यूआर स्कैनर के माध्यम से आमजन राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित डिजिटल क्विज “ग्राम रथ क्विज“ में भाग ले रहे है। इसके लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। गई। इस दौरान सम्बन्धित ब्लाॅक वार अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।




