best news portal development company in india

साण्डेराव अम्बिका मंदिर की 32वीं वर्षगांठ पर भव्य वार्षिकोत्सव कल, शिखर पर लहराएगी धर्म की ध्वजा

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। उपखड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे के प्रसिद्ध अम्बिका मंदिर की स्थापना की 32वीं वर्षगांठ कल 30 अप्रैल शुक्रवार को “वैशाखी पुर्णिमा” पर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य सेवादार एवं भक्तराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाखी पुर्णिमा पर संत मनसुख हिरापुरी महाराज की पावन निश्रा में संपन्न होगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण मंदिर के शिखर पर ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ होने वाला ध्वजारोहण होगा।

आयोजन कि मुख्य कड़ियां  विशेष पूजा-अर्चना: प्रातः काल माँ अम्बे का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से महायज्ञ एवं धार्मिक पाठ संपन्न होंगे।

धर्म ध्वजा शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर नई धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

तैयारियाँ उत्सव को लेकर श्रद्धालु भक्तगण उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।माता रानी के भक्तों ने समस्त क्षेत्रवासियों और माँ के भक्तों से इस भव्य वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment