best news portal development company in india

पालड़ीजोड़ में नेकुआ हनुमानजी मंदिर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, शिखर पर गाजे-बाजे के साथ चढ़ाई ध्वजा

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। एनएच-62 पर बीपी पेट्रोल पंप के पास स्थित जन-जन की अास्था के केन्द्र नेकुआ हनुमानजी मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समारोह संत तुलसीदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने हनुमानजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रवि मेवाड़ा सहित अन्य लाभार्थियों ने गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पूरे विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाई। इस दौरान “जय श्री राम” और “हनुमानजी की जय” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूजा-अर्चना के पश्चात हनुमानजी को प्रसादी का भोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्हाेंने कहा ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हाेता हैं। इस अवसर पर अनोपसिंह रामपुरा, गणेशमल कुमावत, कानाराम सुथार, अल्केश परिहार सहित बापूनगर, धनापुरा, वेरारामपुरा, पालड़ीजोड़ से बड़ी संंख्या में श्रद्धालुजन माैजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment