best news portal development company in india

नेतृत्व विकास से कार्यकर्ता का उत्थान – भारतीय मजदूर संघ

SHARE:

सुमेरपुर भारत के सबसे बड़े श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारम्भ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित – उद्योग हित – श्रमिक हित’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। ताकि नेतृत्व विकास से कार्यकर्ता का उत्थान हो सके l कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दंतोपंथ ठेंगड़ी विश्वकर्मा भगवान तथा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित में तथा माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर जिला अध्यक्ष भंवर सिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, कुशला राम गौरी शंकर व्यास प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग—जोधपुर, बीकानेर एवं पाली—से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने प्रशिक्षण उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा की असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक संगठन की पहुंच बढ़ाना, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करने जैसे विषयों पर कार्यकर्ता को मुलभुत समझ के साथ अपना विकास करना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा की कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से देशभर में इस प्रकार की नेतृत्व विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी राष्ट्रीय परिदृश्य को राष्ट्र वाद सें परिपूरित सोच के साथ सकारात्मक दृश्टिकोण देना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम मै सुमेरपुर तखतगढ़ चानोद पाली सहित पुरे जिले सें ब्लॉक प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण मै उपस्थिति होकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझकर राष्ट्वादी सोच के साकार करके अपने अपने यूनियन ब्लॉक मै कार्यकर्ताओ को भी प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment