सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 15.03.2026 को नगरपालिका क्षेत्र सुमेरपुर मे स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत सिंगल युज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी दी। 3R Rules (Reduce reuse recycle) को अपनाने की जानकारी दी प्लास्टिक उत्पादो के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावो की जानकारी दी प्लास्टिक कचरे से बेस्ट टू आर्ट के बारे मे जानकारी दी साथ ही प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ शहरवासियो को दिलवाई गई। साथ ही शहरवासियो से सुमेरपुर शहर को साफ सुन्दर बनाने की अपील भी की गई। इन गतिविधियों में कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र मुरारी, सामुदायिक संगठक भरत राठौड, सोहन माली, गोकुल मीणा, रमेश कुमार अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।







