सुमेरपुर (पाली)। पालडी जोड हाईवे के समीप बडलेश्वर महादेव मंदिर पर सिरोही से सोनाणा खेतलाजी की 45 वी पैदल यात्रा संघ पहुचने पर भक्तो का पर्यावरण प्रेमीयो द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय पर्यावरण ब्राड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने संघ संरक्षक व खेतलाजी के उपासक छगनलाल पटेल का माला पहनाकर व परींडा भेटकर गौरेया बचाओ का संदेश दिया। संघ में सोनाणा खेतलाजी के कार्यकताओ ने डीजे की धूम कर नाचे, इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने भक्तो को बताया की वनस्पति ही जीवन है। पैदल जातरूओ को जन्मदिन पुण्यतिथि पर पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। कुमावत ने भक्तो से आशीर्वाद लिया। वेस्ट वस्तुओ से निर्मित गौरेया हाउस की जानकारी दी।आपका एक सकारात्मक विचार दुसरो के लिए प्रेरणादायी हो सकता है, इस अवसर भक्त संरक्षक छगनलाल पटेल सिरोही, अध्यक्ष मगनलाल पटेल,महेन्द भाई ,सीताराम पटेल वेलाराम देवासी,सीताराम मीणा,छगन सुथार,अशोक आलिका,ललित प्रजापत,आकाश,भगाराम,माली गणेश प्रजापत,मंछाराम मीणा, आकाश भाई सभी भक्त गण, उपस्थित रहे।







