सुमेरपुर (पाली)। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग सुमेरपुर के आशा सहयोगिनी रिफ्रेसर प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चुण्डावत ने कहा की ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में आशा सहयोगिनी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही है। आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य विभाग और आम जन के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते हुए लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने कहा की आशा सहयोगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, समय पर टीकाकरण, संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना, नवजात शिशुओं की देखभाल, परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता तथा पोषण संबंधी जानकारी देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
आशा सहयोगिनी रिफ्रेसर ट्रेनर लक्ष्मण भारती ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने, संक्रामक रोगों की रोकथाम, टीकाकरण अभियान को सफल बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में भी आशा सहयोगिनी अग्रणी भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गजेंद्र सिंघाड़िया ने कहा की अब तक की सबसे भयावह बीमारी कोविड-19 जैसी महामारी के समय भी आशा सहयोगिनियों ने घर-घर सर्वेक्षण, जागरूकता अभियान और टीकाकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देकर अपनी सेवा भावना का परिचय दिया। ब्लॉक आशा सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा की निस्संदेह, आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य तंत्र की एक मजबूत कड़ी हैं। इनके समर्पण और मेहनत के कारण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच पा रहा है। सरकार और समाज को इनके योगदान का सम्मान करते हुए इनके कार्यों को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम मे प्रशिक्षक महेन्द्र सिंह चंद्रा बी भावना परिहार कविता सोलंकी देवेंद्र सेन खुसबू सिंह पापिया कुमारी राहुल कुमार दीपक वीसा राम सलीम शेख प्रभु राम राजू कुमार सहित ब्लॉक क्षेत्र की समस्त आशा सहयोगिनी प्रशिक्षण मे उपस्थिति रही l







