best news portal development company in india

अणगौर में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, प्रशासन के आश्वासन पर हुआ समाप्त

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। उपखंड क्षेत्र के अणगौर गांव में कल शनिवार को अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में उपखंड अधिकारी व खनन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे आक्रोश बढ़ा। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार व सुमेरपुर सिटी थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और लंबी वार्ता के बाद ग्रामीणों को समझाइश की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की आवाजाही से मकानों में दरारें आ रही हैं तथा रात्रि में अवैध बजरी खनन भी जारी है। प्रशासन ने मांगों पर सहमति जताते हुए भारी वाहनों पर रोक और निगरानी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment