best news portal development company in india

गोड़वाड़ मेवाड़ा कलाल विकास समिति की एक दिवसीय आम जनरल बैठक 13 फरवरी को

SHARE:

साण्डेराव(पाली)। श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज विकास समिति की एक दिवसीय आम जनरल बैठक 13 फरवरी शुक्रवार को खुडाला-फालना में स्थित समाज के छात्रावास परिसर में अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाशचंद गहलोत फालना की अध्यक्षता में समाज के छात्रावास परिसर फालना में होगी। महामंत्री गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा ने बताया कि 13 फरवरी,2026 शुक्रवार आयोजित होगी। बैठक में भामाशाह धनराज मेवाड़ा लुणावा एवं डालचंद पदराड़ा द्वारा गोडवाड़ समाज को समर्पित मुंडारा स्थित भूमि के विकास पर चर्चा, आगामी सामूहिक विवाह आयोजन पर चर्चा,कार्यकारिणी की घोषणा,आराध्य देव सहस्त्राबाहु अर्जून की प्रतिमा बनाने पर चर्चा,समाज एकीकरण पर चर्चाएं और अध्यक्ष की सहमति से अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखीं गई है। बैठक में आप सभी समाज बंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में समय पर पहुंच कर अनुग्रहित करावें। समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर कोषाध्यक्ष हरिश मेवाड़ा साण्डेराव/फालना,उपाध्यक्ष महेंद्रकुमार मेवाड़ा रानी,महेंद्रकुमार मेवाड़ा सेमड के साथ समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य गण जुटे हुए हैं।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें