best news portal development company in india

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, उत्कृष्ट कार्यों के लिए बालिकाओं का किया सम्मान

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। जीवीबाई मेघराजजी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र मेघराज साकरिया, प्रकाश सुथार एवं अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य शैतानसिंह, पीईईओ कपूरचंद, सरपंच दाकुदेवी, पंचायत समिति सदस्य भावना खटीक उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पहार पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने नृत्य के साथ सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। संस्था उपप्रधानाचार्य शैतानसिंह सहित स्टाफ ने मेहमानों का भारतीय संस्कृति अनुसार स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी भामाशाहो का साफा और माला से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय मे प्रतिशत उपस्थिति,पढ़ाई में अव्वल रहे विधार्थियों, खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों सहित विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालक बालिकाओ के साथ स्टाफ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर बहुमान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा प्रद एक से बढ़कर एक बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्था उपप्रधानाचार्य शैतानसिंह ने विद्यालय की उपलब्धियां सहित वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बाबुलाल माली ने किया। शारीरिक शिक्षका ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि व भामाशाहो ने भी संबोधित किया। उन्होंने बालिकाओ का उत्साह वर्धन कर लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव रखकर उसे हासिल करने की सीख दी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें