best news portal development company in india

बांकली में 19वां वार्षिक मेला महोत्सव संपन्न

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। उपखंड क्षेत्र के बांकली गांव में बांध के पास स्थित शक्ति माता कोलोनी की पहाड़ी पर स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र श्री केंद्र हरि ऊं गजराज पूरबधणी मंदिर का दो दिवसीय 19वां वार्षिक मेला महोत्सव आज रविवार को मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण व महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। मेले को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी व पुष्पों से सजाया गया। आज रविवार सुबह गाजे-बाजे के साथ पूरबधणी मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद पूरबजी का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा का भक्तराज हजाराम भारद्वाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प हार व साफा पहनाकर बहुमान किया। श्रद्धालुओं ने पूरबधणी महाराज के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र व परिवार की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व शनिवार रात्रि में प्रसादी के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों प्रभुजी माधव जाेबा एण्ड पार्टी एवं युवराज रावल ने पूरबजी महाराज के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें