best news portal development company in india

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सुमेरपुर नायब तहसीलदार प्रतीक शर्मा होंगे सम्मानित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर पाली में प्रातः 11:00 बजे लक्ष्मी नारायण मंत्री, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) पाली की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो,कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। डॉ बजरंग सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए मारवाड़ ईआरओ महावीर सिंह जोधा, एईआरओ रानी शिवा जोशी, एईआरओ दलपत सिंह सांखला सीबीईओ सोजत तथा प्रतीक शर्मा नायब तहसीलदार सुमेरपुर को सम्मानित किया जायेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक में ललित सोनी, संजीव शर्मा, मिश्रीलाल बंजारा, संजय कुमार भाटी तथा भरतलाल शर्मा को सम्मानित किया जायेगा। सोजत विधानसभा से बीएलओ प्रकाश चन्द्र, धीरज, अविनाश चौधरी, पाली विधानसभा से बीएलओ रूपसिंह, जगपालसिंह, ज्योत्सना चतुर्वेदी, मारवाड़ जंक्शन से बीएलओ भंवरलाल, जयन्तीलाल, मांगीलाल दहिया, बाली विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ समाराम, मुकनाराम, महेन्द्र कुमार मीणा तथा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ दलपतसिंह, वीरसिंह, सुरेन्द्रसिंह को मैपिंग कार्य, डिजिटाईजेशन में शानदार कार्य तथा अधिक संख्या में फॉर्म 6 प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत विधानसभा स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए कैलाश सूचना सहायक, दीपक कुमार बीसीआई, प्रदीप सिंह सूचना सहायक, प्रताप सिंह वरिष्ठ प्रबोधक, ओमप्रकाश कनिष्ठ सहायक, रामचन्द्र पटेल अध्यापक, नवनीत जीनगर सूचना सहायक, हेमाराम बीसीआई, राहुल मीणा सूचना सहायक, हिमांश चतुर्वेदी बीसीआई, देवीदत्त जोशी बीसीआई, रविन्द्र टांक बीसीआई, सुमेर भाटी कनिष्ठ सहायक, आशीष शर्मा बीसीआई, विरेन्द्र वागोरिया सूचना सहायक, सूर्यभान सिंह राठौड़ कनिष्ठ सहायक, भरत भाटी कनिष्ठ सहायक, बाबूलाल मीणा अध्यापक, मिथून कुमार बीसीआई, निकुल पुरी बीसीआई, भरत कुमार देवासी सहायक प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश टांक बीसीआई, मुकेश कुमार मेहरा बीसीआई, संदीप सिंह सूचना सहायक, गौतम सूचना सहायक, सुमित कुमार सूचना सहायक, नरेन्द्र कुमार सूचना सहायक को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्मिकों में नरेश सूचना सहायक, नरसिंह भाटी कनिष्ठ सहायक, योगेश गुप्ता कनिष्ठ सहायक, विकास भाटी कनिष्ठ सहायक, अशोक खोरवाल अध्यापक, महेन्द्र सिंह सहायक कर्मचारी, मनोज कुमार सफाई कर्मचारी, प्रवीण कुमार सफाई कर्मचारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। रेखा देवी तहसीलदार (निर्वाचन) पाली ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए लोगो, Theme: ‘My India, My Vote’ तथा Tagline: ‘Citizen at the heart of Indian Democracy’ जारी की गई है। सुरेन्द्र जैन, अति. नोडल अधिकारी ने बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा जिले में विभिन्न स्तरों पर निर्वाचकों की जागरूकता के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली निर्वाचक साक्षरता क्लब स्कूलों, कॉलेजों को भी विधानसभा स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न उपयोगी ऐप्लीकेशन वोटर हैल्पलाईन ऐप, सक्षम ऐप, सी-विजिल ऐप आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जायेगी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment