best news portal development company in india

गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर, विद्यार्थियों ने किया पूर्व अभ्यास

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। उपखंड क्षेत्र के सिन्दरू,दुजाना, बिरामी, आकदडा, देवतरा, वेनपुरा मे गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोरो से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में साण्डेराव के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में आज बुधवार को स्कूली बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का पूर्व अभ्यास किया। यह अभ्यास आगामी 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किया गया। बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ अभ्यास किया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बच्चों की हौसला अफजाई की और कहा कि इस तरह के अभ्यास से बच्चों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना का विकास होता है। गणतंत्र दिवस पर इन बच्चों द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन की सभी को प्रतीक्षा है। इस दौरान साण्डेराव गांव की समस्त विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ के साथ बालक बालिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें