सुमेरपुर (पाली) कुमावत समाज सेवा संस्थान सुमेरपुर के तत्वावधान में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने उपस्थित समाज बंधुओं और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि धन कमा लेने से अमर नहीं हो सकते हैं, किन्तु शिक्षा से अपनी सोच बदल कर समाज और देश के लिए कुछ अलग करके अमर हुआ जा सकता है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर तथा लता मंगेशकर आदि का उदाहरण देकर समझाया कि व्यापार के अलावा खेलों में, संगीत में, विज्ञान के क्षेत्र में भी कोई अलग नया करके भी देश में अपना और अपने समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।

समारोह में विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जीवाराम टांक, डॉक्टर तेजाराम सोलंकी, डॉक्टर सावन कुमावत और मित्तल सेक्शन लिमिटेड कंपनी की सेक्रेटरी गुंजनन रामीणा ने भी अपने अनुभव साझा किए। समारोह का मंच संचालन ललित बड़वाल ने किया। समारोह में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का बहुमान किया गया। अतिथियों तथा भामाशाहों द्वारा कक्षा 8 के 21, कक्षा 9 के 16, कक्षा 10 के 22, कक्षा 11 के 17, कक्षा 12 के 14, कंप्यूटर शिक्षा के 8, कराटे चैंपियन 1 और शिक्षक अवार्ड 1, स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिग्री के 12 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए। कुल 112 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में पूनाराम कुमावत, नटवर रामीणा, कूपाराम सुन्देशा, तुलसाराम रोटांगण, पुखराज सोलंकी, चंपालाल चांदोरा, ललित बड़वाल, गुलाबचंद परिहार, नरपतलाल सणवेचा, ख़ीमाराम रामीणा, हीरालाल पाड़ीवा, बाबूलाल गहलोत, ओमप्रकाश कुमावत, धनराज रामीणा, भैराराम मालविया, बाबूलाल रोटांगण, छगनलाल सणवेचा सहयोग रहा।







