best news portal development company in india

श्री वावडी वाला पूरब जी महाराज का 11वां भव्य दो दिवसीय महोत्सव 16 जनवरी से, तैयारियां जोरो-शोरो पर

SHARE:

साण्डेराव(पाली)। श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज परिवार देसुरी के सानिध्य में वावडी वाला पूरबजी महाराज की छत्तरी प्रतिष्ठा के 11 वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 16 व 17 जनवरी को होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है। श्री मेवाडा क्षत्रिय कलाल समाज के मीडिया प्रभारी एवं अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर मेवाडा साण्डेराव ,कार्यक्रम संयोजक मांगीलाल,संजय मेवाडा,खुमाराम, मुकेश मेवाडा, राजेश मेवाडा, प्रकाश देसुरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि देसुरी में वावड़ी वाला पूरबजी महाराज की छत्तरी प्रतिष्ठा महोत्सव की 11 वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव के तहत 16 जनवरी शुक्रवार की रात एक शाम पूरबजी के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें राजस्थान के ख्याति प्राप्त भजन कलाकार महावीर सांखला, प्रभुमाधव के साथ मारवाड़ी के साथ कॉमेडी कलाकारों व भजन पार्टीयों द्धारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतीयां दी जाएगी। 17 जनवरी शनिवार सुबह देसुरी गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए एक विशाल वरघोडे के रूप में सभी समाजबंधु पूरबजी स्थान पहुंचेगे,जहां अतिथियो के साथ भामाशाह परिवार का स्वागत व बहुमान के बाद लीलाबाई मुलचंद परिवार द्धारा आयोजित महाप्रसादी का लाभ लेगे। संजय मेवाडा देसुरी ने बताया कि इस दो दिवसीय समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में देसुरी सरपंच संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा घाणेराव देसुरी सरपंच सहित समाज की कहीं नामचिन्ह हस्तियां मौजुद रहेगी। धार्मिक आयोजन में समाज के भामाशाहों की और से विशेष रूप से सहयोग किया जा रहा है। समारोह को लेकर कार्यक्रम संयोजक के साथ रमेश मेवाड़ा,दिलीप मेवाड़ा, आनंद मेवाड़ा,मुकेश मेवाडा, मांगीलाल मेवाडा,बाबुलाल तलाईच धनराज,सोहनलाल, गणपत मेवाड़ा,किरण मेवाड़ा, राजेश, नेमीचंद, मुलचंद, सुरेश मेवाडा देसुरी के साथ युवा व समाज बंधु तैयारियों में जुटे हुए है।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें