सुमेरपुर (पाली) श्री कुमावत समाज सेवा संस्थान सुमेरपुर द्वारा आगामी 18 जनवरी को समाज के विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे तथा अध्यक्षता उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार करेंगे। समारोह के विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी जीवाराम टांक, डॉक्टर तेजाराम सोलंकी, डॉक्टर सावन कुमावत और मित्तल सेक्शन लिमिटेड कंपनी की सेक्रेटरी गुंजन रामीणा तथा मंच संचालन ललित बड़वाल करेंगे।
समारोह में वर्ष 2024- 2025 की कक्षा 8,9,10,11 और 12 , स्नातक – स्नातकोत्तर में 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सुमेरपुर कुमावत समाज के छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । समारोह में आर्थिक योगदान देने वाले भामाशाहों का बहुमान किया जाएगा।
कुमावत समाज, सुमेरपुर भवन में आयोजित मीटिंग में समारोह को मूर्त रूप देने के लिए ये सदस्य उपस्थित रहे
पूनाराम कुमावत, नटवर रामीणा, कूपाराम सुन्देशा, तुलसाराम रोटांगण पुखराज सोलंकी, चंपालाल चांदोरा, ललित बड़वाल, गुलाबचंद परिहार, नरपतलाल सणवेचा, ख़ीमाराम रामीणा, हीरालाल पाड़ीवा, बाबूलाल गहलोत, ओमप्रकाश कुमावत, धनराज रामीणा, भैराराम मालविया, बाबूलाल रोटांगण, छगनलाल सणवेचा, नारायण गहलोत अध्यक्ष श्री कुमावत समाज सेवा संस्थान सुमेरपुर।







