स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में जोश, मिठाइयों के साथ लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प
सुमेरपुर(पाली)। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 141वां स्थापना दिवस आज़ रविवार काे शहर में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। नगर पालिका रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय की भूमि पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मेवाड़ा ने कांग्रेस की स्थापना, विचारधारा और संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने से लेकर सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। स्थापना दिवस की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। समारोह में सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चाणौद, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी मोडाराम, पार्षद चतराराम मेघवाल, सरदार खान, नरेश कुमावत, गलथनी उपसरपंच मान सिंह रामनगर, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव डूंगरदास वैष्णव, कमलेश चौहान, लखन मीणा, भेराराम, ललित मीणा, जसवंत भारद्वाज, गोविंद मेघवाल, अलकेश परिहार, हडमत प्रजापत, हितेश मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







