सुमेरपुर (पाली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पुखराज गहलोत (अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सुमेरपुर) के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के कनिष्ठ सहायक दुलीचन्द कुमावत द्वारा नगर पालिका सुमेरपुर में संचालित आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बेघरों, निराश्रितों के लिए स्थाई व अस्थाई आश्रय स्थलो का संचालन किया जा रहा है जिसमे विवेकानन्द बस स्टेंड के सामने स्थित आश्रय स्थल व आर.टी.ओ. ऑफिस के पास स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण तालुका विधिक सेवा समिति के कनिष्ठ सहायक दुलीचन्द कुमावत द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थलो में की गई व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिसमें आश्रय स्थल में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए बिस्तर, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, प्राथमिक उपचार, केयर टेकर, रजाई गद्दे, शौचालय, सफाई, पेयजल, गीजर, इत्यादि सुविधाओ का जायजा लिया गया तथा सभी व्यवस्थाओं संतोषप्रद पाई गई। गौरतलब है कि पालिका द्वारा इसके अतिरिक्त कोलीवाडा रोड पर एक अस्थाई आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सर्द ऋतु को देखते हुये उपरोक्त समस्त व्यवस्थाएं पालिका द्वारा की जा रही है।निरीक्षण के दौरान पालिका कार्मिक सामुदायिक संगठक भरत कुमार, पीएलवी वर्मन सामरिया एवं अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित रहें।







