best news portal development company in india

विकास रथ यात्रा पहुंची कूरना गांव में, सुशासन आधारित पहलों की दी जानकारी 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विकास रथ यात्रा सुमेरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत कूरना में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सहभागिता की तथा आमजन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन आधारित पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है। कुमावत ने कहा कि विकास रथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना तथा आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा कर आमजन को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, रथ यात्रा के सह प्रभारी दिनेश सिंह राजपुरोहित, भूराराम चौधरी, मंडल महामंत्री भंवरलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगलाराम प्रजापत, उम्मेद सिंह डेंडा, प्रशासक लाबूराम देवासी, पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश मोदी, रामेश्वर महाराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कूरना के बाद यह विकास रथ यात्रा डिंगाई पहुंची जहां मंडल महामंत्री भंवरलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकड़ा, जिला प्रवक्ता मंगलाराम, पूर्व महामंत्री यशवंत सैन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोंटू सिंह, उप सरपंच महेंद्र सिंह, प्रशासक प्रतिनिधि जीवाराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसी तरह गुरड़ाई, डेंडा में भी विकास रथ यात्रा के पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। साथ ही ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें