best news portal development company in india

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में इस्लामिक आतंकवाद व जिहादी मानसिकता का किया पुतला दहन

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। बांग्लादेश में एक निर्दोष हिन्दू युवक को ईशनिंदा के झूठे आरोप में भीड़ द्वारा पेड़ से बांधकर जिंदा जलाकर मार दिए जाने की अमानवीय घटना के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल सुमेरपुर ने मेन बाजार मेहता प्याऊ पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। बजरंगदल के जिला संयोजक श्रीपालसिंह देवड़ा ने बताया कि इस्लामिक आतंकवाद व जिहादी हिंसक मानसिकता का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि मानवता, कानून और न्याय की खुली हत्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी धर्म विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि आतंकवादी सोच और कट्टरपंथी हिंसा के खिलाफ आवाज़ है, जो धर्म के नाम पर निर्दोषों की जान ले रही है। बिरौलिया ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए तथा वहां रह रहे हिन्दू व अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी इस विषय में हस्तक्षेप की मांग की गई। पुतला दहन के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, धर्म के नाम पर हिंसा बंद करो, निर्दोषों के हत्यारे शर्म करो जैसे नारे लगाए गए। अंत में मृतक हिन्दू युवक की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संकल्प लिया गया कि विश्व भर में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की जाती रहेगी। इस मौके विश्व हिन्दू परिषद विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया, जिला मंत्री रतनपुरी श्रीसेला, जिला कोषाध्यक्ष पूनाराम कुमावत, जिला सह मंत्री डूंगाराम प्रजापत खिंवादी, जिला संयोजक श्रीपालसिंह देवड़ा, सुरेश गौड़, जिला सह संयोजक विक्रांत सिंह, महावीर सिंह राजपुरोहित ,शैतान पूरी, गुमानसिंह राजपुरोहित, कुलदीप आचार्य, खेताराम सुथार। भंवर देवड़ा, चंपालाल गहलोत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव सिंह राजपुरोहित, महेश राठी, युवराज सिंह बिरोलिया, राकेश हीरागर, अरविंद कुमार, बृजेश मेवाड़ा, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें