best news portal development company in india

पालिका क्षेत्र में  चलाया जा रहा है वार्डवाईज विशेष सफाई अभियान

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका सुमेरपुर द्वारा मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र के समस्त वार्डों में अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित के आदेशानुसार वार्डवाईज विशेष सफाई अभियान दिनांक 11 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत वार्ड सं. 24 व 25 में सफाई अभियान आयोजित किये गये। सफाई अभियान के दौरान वार्डो की समस्त नालियों व गलियों की सफाई करवाकर नालियों पर डीडीटी पाउडर का छिडकाव किया जा रहा है एवं बिना अनुमति के लगे होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर को हटाने का कार्य झाडी कटिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिन-जिन वार्डो में नाली रिपेयरिंग एवं निर्माण की आवश्यकता होने पर कनिष्ठ अभियंता द्वारा चिन्हित कर मौका निरीक्षण किया जा रहा है। तद्युपरांत रिपेयरिंग की कार्यवाही की जायेगी। यह अभियान आगामी दिनों में भी संचालित रहेगा। अभियान के दौरान सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, कनिष्ठ अभियंता कैलाशकुमार मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, सफाई निरीक्षण कुलदीप मेहरा, हल्का जमादार मुकेश कुमार, गोविन्द कुमार, राजेश, राजू के., मुकेश चांवरिया उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment