best news portal development company in india

बेजुबानों की सेवा के लिए आगे आए – युवराज सिंह बिरोलिया 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सुमेरपुर के तत्वाधान में बेजुबान जानवरों को नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया की उपस्थिति में फल वितरण किए गए।महाविद्यालय इकाई संयोजक राकेश हीरागर ने बताया कि आज शनिवार प्रातः 11 बजे नगर मंत्री युवराजसिंह बिरौलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर योजना बनाई कि बेजुबान जानवर जिसमे बंदर व गोमाता के लिए फलों की व्यवस्था की जाए। इस बहाने जवाई बांध में विचरण कर रहे बंदरों की स्थिति की देख रेख हो जाए। बिरौलिया ने कहा कि जैसे ही हम बांध पर पहुंचे तो कुछ बंदर घायल अवस्था में दिखे। हाथ पैर कटे हुएं थे। वे बेजुबान प्राणी पेड़ो पर चढ़ने की हालत में नहीं थे। हमने कुछ प्राथमिक इलाज करना चाहा वो पास नहीं आने दिया। उनकी स्थिति दयनीय थी। हमने बंदरों को बिस्किट व फल खिलाए। व वहां खड़ी बेसहारा गायों को भी गाजर खिलाए।

वहीं प्रशासन से आह्वान करते है कि इन बेजुबान प्राणियों की देख रेख करे। जहां लोग कम जाते है वहा की व्यवस्था स्वयं प्रशासन को करनी चाहिए। स्वयं सेवी संस्थाओं से भी आग्रह है कि नगर व शहरों के साथ साथ जवाई बांध व उसके जंगलों में निवास कर रहे मुख बधीर प्राणियों की सेवा नियमित करने की व्यवस्था के लिए भी आगे आना चाहिए। इस मौके इकाई संयोजक राकेश हीरागर,महिपाल सिंह सिसोदिया, अरविंद कुमार, पारस कुमार, प्रवीण कुमार, अजय चंदेल ,अमित कुमार, हसमुख कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment