best news portal development company in india

पंच परिवर्तन की अपने परिवार से शुरुआत करे – निंबाराम 

SHARE:

आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम का बिरौलिया प्रवास

सुमेरपुर (पाली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम का प्रवास के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया के निजी आवास पहुंचे। जहां शैतान सिंह के पिता सुमेरसिंह व काकोसा जालमसिंह सहित परिवारजनों ने भारतीय संस्कृति अनुसार आत्मीय स्वागत एवं बहुमान किया गया। इस अवसर पर संघ क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हमे 100 वर्षों की गौरव गाथा अपने परिवार में बताकर बदलाव लाना पड़ेगा। व्यक्ति पंच परिवर्तन अपने आचरण में लाएं। व्यक्ति के आचरण में बदलाव आ जाएगा, तब परिवार में बदलाव आएगा। और जब परिवार में बदलाव आएगा तब समाज और राष्ट्र में बदलाव आ जायेगा। हम सभी का एक ही ध्येय रहे भारत माता कि जय। मां भारती परम वैभव पर पहुंचे। भारत पुनः अखंड हो, भारत विश्व गुरु बने यही हमारा संकल्प ,लक्ष्य, उद्देश्य है।

विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया द्वारा संघ में बाल्यकाल से आज तक किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया। इसी प्रकार कार्य करने की सिख दी। इससे पूर्व श्री श्री 1008 श्री उम्मेद गिरिजी महाराज की जीवित समाधि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मंदिर की खूब सराहना की। कार्यक्रम में शक्ति श्री राजू गिरी महाराज,प्रांत सह प्रचारक राजेश कुमार, विभाग प्रचारक विपुल कुमार, जिला प्रचारक नारायण लाल , कूपाराम देवासी वेलांगरी, विहिप जिला कोषाध्यक्ष पूनाराम कुमावत,जिला सह मंत्री डूंगाराम प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष झूमरलाल गर्ग, जिला विशेष संपर्क प्रमुख शैतानसिंह जाखोड़ा,बजरंगदल जिला संयोजक श्रीपालसिंह देवड़ा, एकल अभियान के संभाग प्रमुख गौतम यति, रूपसिंह बिरौलिया,तरुण कुमार, जितेंद्र सिंह बिरोलिया, भूपेंद्र सिंह जीवदा, फूल सिंह परमार, मानवेंद्र सिंह,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया, राज्यवर्धन सिंह, सहित संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment