best news portal development company in india

सुमेरपुर की सड़कों पर सुरक्षा का संकल्प, 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े की हुई जोरदार शुरुआत, प्रशासन, परिवहन और पुलिस ने मिलकर दिखाई जागरूकता की राह

SHARE:

पोस्टर विमोचन के साथ निकली सड़क सुरक्षा वाहन रैली, शहरभर में दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

सुमेरपुर (पाली)। परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 11/12/2025 से 25/12/2025 तक सड़क सुरक्षा अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसके संदर्भ में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सुमेरपुर द्वारा आज दिनांक 13/12/2025 को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार हिमांशु कच्छावाहा, जिला परिवहन अधिकारी अनूप चौधरी, द्वारा उपखंड कार्यालय सुमेरपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता का पोस्टर विमोचन किया गया एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन रैली शहर के उपखंड कार्यालय से शुरू होकर राजगुरू सर्कल, गांधी मूर्ति, जालोर चौराहा, बस स्टेंड तहसील चौराहा से होकर जिला परिवहन कार्यालय तक आयोजित की गयी।

 

जिला परिवहन अधिकारी अनूप चौधरी ने बताया कि 15 दिवस के इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियां जैसेः विधालय,महाविधालयों में प्रश्नोतरी, पोस्टर,जिंगल्स,स्लोगन,रंगोली,निबंध,वाद-विवाद, गीत-संगीत,नुक्क्ड नाटक इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं सडक सुरक्षा शपथ दिलवाना, राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं गुड समेरटिन, राहवीर योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान सडक सुरक्षा योजना, सडक दुर्घटना पीडितो के लिए कैशलेश उपचार आदि का व्यापक प्रचार प्रसार, सडक सुरक्षा रैली,रन इत्यादि का आयोजन, दुर्घटनाओं संभावित स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर हेलमेट व सीटबेल्ट न पहनने वाले चालकों की समझाइश करना। विभिन्न विधालयों, महाविधालयों तथा कोचिंग संस्थानों में चलित बाल वाहिनी वाहनो के ड्राईवर एवं वाहन स्वामियों स्कूल संचालकों एवं अभिभावकों को बालवाहिनी से सम्बन्धित नियमों की जानकारी प्रदान कर पालना के लिए प्रेरित करने कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सोहन लाल परिवहन निरीक्षक, शिवलाल मीणा परिवहन निरीक्षक, पंकज मालवीया सहायक प्रशानिक अधिकारी, रामकेश मीणा, शुभम् गुर्जर सूचना सहायक, हरपाल सूचना सहायक, दिनेश परमार कनिष्ठ सहायक, अशोक कुमार सूचना सहायक, समस्त कार्यालय स्टाफ एवं संविदाकर्मी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment