सुमेरपूर (पाली)। गुरु तेग बहादर साहब का 350 साल शहीदी शताब्दी महान पर्व पर जोधपुर में स्व. सरदार त्रिलोक सिंह सलूजा की मधुर स्मृति में वंदे भारत सेवा संस्थान एवं आई टी यूनियन के सहयोग से गुरुद्वारा सिंधी समाज के पास जोधपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 350 साल शहीदी शताब्दी महान पर्व पर समाज सेवी स्व. सरदार त्रिलोक सिंह सलूजा की मधुर स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया विशेष नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा- सुमेरपुर के चार्टर अध्यक्ष सुमेरपुर से आए पंकज राज मेवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिखाते हुए रक्तदान कर मरीज की जान बचाने के लिए पंकज राज मेवाड़ा का 37 वा रक्तदान था। मेवाड़ा ने कहा की हर स्वस्थ मनुष्य को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर जागरूक कर रक्तदान करवाना चाहिए। समाज सेवी हरदीप सिंह सलूजा ने विशेष सुमेरपूर से रक्तदान करने आने पर आभार जताकर धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान वंदे भारत सेवा संस्थान के नरेंद्र सिंह राठौड़, अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग एवं वूशु कोच विनोद आचार्य, विजय अरोड़ा एवं प्रियंका मेवाड़ा आदि मौजूद रहे।







